फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Golju Yatra reached Someshwar, a wave of faith surged

Almora: सोमेश्वर पहुंची गोल्ज्यू यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

Wed, 06 May 2026 11:21 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 06 May 2026 11:21 AM IST
सार

सोमेश्वर में गोल्ज्यू यात्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने मदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
Golju Yatra reached Someshwar, a wave of faith surged
गोल्ज्यू देवता मंदिर में जागर का आयोजन। - फोटो : जागरुक पाठक

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में गोल्ज्यू यात्रा मंगलवार को सोमनाथ नगरी सोमेश्वर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

विज्ञापन

यात्रा सबसे पहले सोमेश्वर के चौड़ा स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा सोमेश्वर बाजार होते हुए चनौदा की ओर बढ़ी और ग्राम पंचायत गुरुड़ा के गोल्ज्यू देवता मंदिर पहुंची। यहां आयोजित जागर में स्थानीय देवताओं का आह्वान किया गया, जहां चंपावत के गोल्ज्यू देवता ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद यात्रा भेटा गांव पहुंची जहां महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में गोल्ज्यू देवता का भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे और वहां भी जागर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

यात्रा का रात्रि प्रवास बयाला खालसा स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर में हुआ। पूरे सोमेश्वर क्षेत्र में यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। गोल्ज्यू यात्रा का आयोजन अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट और उनकी टीम की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक लाखी राम जोशी, कमल जीना, मोहन राम (ढोल), नारायण पांडेय, पारस कांडपाल, दीक्षित दुर्गापाल और आनंद भाकुनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed