फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Going from village to flee

पलायन की त्रासदी झेल रहा सीएम का पड़ोसी गांव पंतगांव

Sun, 18 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 18 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Going from village to flee
गांव से हो रहा पलायन - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य बनने के बाद भी पर्वतीय क्षेत्र के गांवों तक विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कई गांव पलायन की पीड़ा झेल रहे हैं। पलायन को रोकने के लिए तमाम दावे हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत का पड़ोसी गांव पंतगांव ही पलायन की त्रासदी झेल रहा है।

विज्ञापन


पांच सौ परिवारों वाला यह गांव कभी उपमंडल क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव था, अब गांव में कुल 90 परिवार रह गए हैं। यहां जंगली जानवरों के आतंक के चलते लोग खेती बाड़ी छोड़ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अदद एएनएम सेंटर तक नहीं है।
विज्ञापन


रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर भतरौंजखान के पास पंतगांव है। यह गांव मुख्यमंत्री हरीश रावत के मोहनरी गांव से लगा हुआ है। बताते हैं कि कभी यहां 500 परिवार रहते थे। लोग खेती कर जीवनयापन करते थे, लेकिन पिछले तीन चार दशकों से लगातार पलायन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण अब यहां सिर्फ 90 परिवार ही रह गए हैं, गांव में अधिकांश बूढ़े बुजुर्ग हैं। पलायन का मुख्य कारण जंगली जानवरों का आतंक है। जिस कारण लोग खेती से विमुख होकर रोजी-रोटी की तलाश में मैदानी क्षेत्र में जाकर बस रहे हैं। यह गांव आरक्षित वन से घिरा है, जिस कारण सुअर और बंदर ग्रामीणों की खेती को तबाह कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं का भी गांव में अभाव है। मामूली उपचार के लिए भी ग्रामीणों को 25 से 30 किमी दूर भिकियासैंण या रानीखेत जाना पड़ता है। गांव में शिक्षा, पेयजल की काफी व्यवस्था है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों के आतंक के अलावा गांव में कालाबांसा और गाजर घास उग गई है। इससे चारे को नुकसान हो रहा है।

बंदर ग्रामीणों की सब्जियों को तहस-नहस कर रहे हैं। प्रधान चंद्रशेखर पंत ने बताया कि जंगली जानवरों के आतंक के चलते ही अधिकांश लोगों ने खेती छोड़ रहे हैं। जो लोग गांव में हैं वह अपनी ओर से जंगली जानवरों से खेतों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने गांव को जोड़ने वाले तितालीखेत मोटर मार्ग की दशा सुधारने की भी मांग की है।

रानीखेत। वन पंचायत विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता गैरगांव निवासी भूपाल भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंतगांव से लगे तितालीखेत के जंगल को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की घोषणा की है, इसके साथ साथ आय के संसाधन भी विकसित होने चाहिए।


इसके लिए पंतगांव स्थित पंत पार्क के पास मिनी जू बनाया जाए, साथ ही 1837 में स्थापित चमु देवता के मंदिर का सुंदरीकरण भी होना चाहिए। इससे यहां आने वाले पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed