फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GMO bus near Bhatranjkhan In the ditch Five killed, 21 injured

भतरौंजखान के पास जीएमओ की बस  खाई में  गिरी, पांच की मौत, 21 घायल

Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
GMO bus near Bhatranjkhan In the ditch Five killed, 21 injured
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
रामनगर से बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग जा रही जीएमओ की बस भतरौंजखान से करीब तीन किमी दूर स्यालढूंगा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अपराह्न करीब 3:10 पर हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में भर्ती कराया गया। रात तक सभी घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी, रामनगर और रानीखेत भेज दिया गया। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी पी रेणुका देवी सहित पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई। चालक के तेज गति से वाहन चलाने को हादसे का कारण माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


रामनगर से कर्णप्रयाग जा रही जीएमओ की बस संख्या यूके 04-0126 भतरौंजखान में कुछ देर रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई। तीन किमी दूर स्यालढूंगा के पास बस एक पत्थर से टकराई। उसके बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और यात्रियों से भरी यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे आसपास के ग्रामीणों और भतरौंजखान थाने की पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 21 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से डीएम नितिन भदौरिया और एसएसपी पी रेणुका, सीएमओ डा. विनीता साह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा और रानीखेत से पुलिस एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और फायर सर्विस की टीमें भी रवाना कर दीं गईं। रानीखेत और भिकियासैंण से डाक्टरों की अतिरिक्त टीमें भी भतरौंजखान र्गइं। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया है कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इसके अलावा अन्य घायलों को भी रामनगर और रानीखेत के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी और सीएमओ ने बाद में रानीखेत अस्पताल जाकर घायलों का हाल पूछा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की सूची-
-  हिमांशु (20) पुत्र सुरेश निवासी दनपौं, भतरौजखान।  
-  उमेश नाथ (24) हरी नाथ निवासी थौली, भिकियासैंण।  
-  प्रेमसिंह (65) उमेद सिंह, हरनोली, भिकियासैंण।  
-  परिचालक नंदन सिंह    
- विनोद अग्रवाल चौखुटिया  
घायलों की सूची- 
1- वीरेंद्र बिष्ट (17) पुत्र दानसिंह निवासी नौला 
2- भीम बहादुर (33) पुत्र रामसिंह निवासी हाल मासी, मूल निवासी नेपाल 
3- खगेंद्र कार्की पुत्र भीम कार्की हाल निवासी मासी, मूल निवासी नेपाल, 
4- मन्नू वाल्मीकि (60) पुत्र बरिया निवासी गैरसैंण  
5- शाहनवाज (18) पुत्र भूरे निवासी कांट मुरादाबाद  
6- कुंदन सिंह (32) पुत्र मदन सिंह निवासी थौली 
7- असलम हुसैन (38) पुत्र असफाक हुसैन निवासी भिकियासैंण 
8- श्रीमती भवानी देवी (51) पत्नी गंगा राम निवासी  
9- रूपेश बिष्ट (18) पुत्र आनंद सिंग बिष्ट निवासी नौला  
10- मीना पुत्री प्रकाश राम निवासी देवरापानी  
11- प्रेमा पुत्री प्रकाश राम निवासी देवरापानी 
12- मो0 तौफीक पुत्र अब्दुल रसीद निवासी भटकोट निवासी रामपुर 
13- पंकज रिखारी (18) पुत्र दिनेश निवासी चचरोटी स्याल्दे  
14- मुमताज (35) पत्नी असलम हुसैन निवासी भिकियासैंण  
15- रामसिंह (46) पुत्र अज्ञात निवासी नेपाल  
16- समीर (17) पुत्र भूरा निवासी रामपुर  
18- जगत सिंह (60) कठायत पुत्र भवन सिंह निवासी हाऊली  
19-मानसी (12) पुत्री कमला देवी निवासी भतरौंजखान  
20- कमला देवी (30)पत्नी अज्ञात निवासी भतरौंजखान  
21- लाल गिरी (36) पुत्र अज्ञात निवासी रामनगर  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed