{"_id":"5b1903084f1c1b624d8b5148","slug":"girls-showcased-at-inter-school-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में दिखाया छात्राओं ने दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में दिखाया छात्राओं ने दम
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली का स्थापना दिवस अभ्युदय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने छात्राओं से अनुशासन और लगन के बल पर मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। इस दौरान हुई अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने वाकपटुता का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि शिक्षा सलाहकार सीएल मैथ्यू, एपीएस के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, अशोक हाल ग्रुप की उपाध्यक्षा शरतप्रिया पटजोशी आदि ने छात्राओं से भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इससे पूर्व विद्यालय की छात्रा सिमरन गुप्ता ने भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने अव्वल छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रफुल्लमनि प्रधान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन