फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GIC was awarded the Medhaan Mjkhali

सम्मानित हुईं जीआईसी मजखाली की मेधाएं

Tue, 16 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 16 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
GIC was awarded the Medhaan Mjkhali

 जीआईसी मजखाली में आयोजित प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह में 2013-14 और 2014-15 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के अव्वल 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के उत्कृष्ट कक्षा नायक के लिए मनीष कुमार और पवन मलिक भी सम्मानित हुए।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य शंभु नाथ यादव ने अन्य छात्र-छात्राओं से इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 2013-14 में विद्यालय से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में महिमा, निशा, कुलदीप, सुंदर नेगी, रवि उपाध्याय और 2014-15 में रिमशा, सिमरा, राहिला, राकेश कुमार, दीपक बिष्ट का चयन हुआ था।
विज्ञापन


 सभी चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शंभुनाथ यादव, सह प्रधानाचार्य प्रवीण चंद्र जोशी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से उज्जवल भविष्य के निर्माण का रास्ता प्रसस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि शिक्षक मनीष अधिकारी की मेहनत से ही प्रतिभा खोज परीक्षा में लगातार अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। शिक्षक अधिकारी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर एनएसएस प्रभारी पीके पांडे, आन सिंह बिष्ट, एनसीसी प्रभारी दीपक कुमार, वाईसी उपाध्याय, दीपक सिंह, चंचल सिंह पपोला, ललित करगेती, भुवन भास्कर, भतर कुमार, अशोक टम्टा, अनुराधा जीना, सुरेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed