फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GIC Chowmudhar wins in block level quiz

विज्ञान और गणित विषय वर्तमान समय की जरूरत: पांडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
GIC Chowmudhar wins in block level quiz
ताड़ीखेत जीजीआईसी क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन करते एलएम पांडे। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय विज्ञान और गणित विषय की क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। विज्ञान और गणित विषय पर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हुनर का लोहा मनवाया। जिसमें जीआईसी चौमूधार के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ताड़ीखेत ओरियन मेटल पाउडर लिमिटेड के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं का बौद्धिक स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

एलएम पांडे ने कहा कि गणित और विज्ञान वर्तमान समय की जरूरत हैं। इससे पूर्व एलएम पांडे, प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट, विज्ञान ब्लॉक समन्वयक दिनेश पंत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीआईसी चौमूधार पहले, जीजीआईसी रानीखेत दूसरे और जीआईसी देवलीखेत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका चारूचंद्र पांडे, ममता चौधरी और हिमानी जोशी ने निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट ने गणित और विज्ञान विषय को वर्तमान समय की जरूरत बताया। संचालन प्रवक्ता सीमा बोरा और महेंद्र सिंह नयाल ने किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed