{"_id":"634706ae4ba0f301486e241e","slug":"gic-bhujan-stood-first-in-kabaddi-ranikhet-news-hld4787662121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में भुजान राइंका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में भुजान राइंका अव्वल
विज्ञापन
ताड़ीखेत में कबड्डी खेलते छात्र। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंडर 19 बालक वर्ग खोखो के फाइनल में अटल उत्कृष्ट राइंका भुजान विजेता रही। जबकि अंडर 19 बालिका वर्ग में राउमावि चौगांव ने रधुलीपीपल को हराया। मुख्य अतिथि बीईओ एसएस चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
अंडर-19 बालक वर्ग खो-खो के फाइनल में अटल उत्कृष्ट राइंका भुजान ने राइंका बंगोड़ा को 7-5, 6-4 से पराजित किया जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में राजकीय उमावि चौगांव ने राइंका रघुलीपीपल को 10-5, 8-3 से हराया। बालक वर्ग अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइंका भुजान ने बाजी मारी।
खो-खो और कबड्डी के दोनों वर्गों की प्रतियोगिताओं में कुल 14 टीमों में प्रतिभाग किया। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 15 अक्तूबर को स्याल्दे ब्लॉक में होगी। निर्णायक और चयनकर्ता के रूप में चंदन सिंह मेहरा, राजीव खाती, मन मोहन देव, शिवदत्त पांडे, अजय चंद, राहुल त्यागी आदि थे।