फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Get rid of the problem of abandoned animals

लावारिश पशुओं की बढ़ती तादात से युवा उक्रांद में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Get rid of the problem of abandoned animals
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वह अनाज, फल, सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ की ब्लॉक और नगर इकाई ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस जानवर आए दिन फसलों का नुकसान कर रहे हैं, जिसके चलते किसान परेशान हैं। लोग खेती छोड़ने को मजबूर हैं। सड़कों पर इनके जमावड़े से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। व्यापारियों की दुकानों के आगे बरामदे या खाली जगहों पर इनका बसेरा है।
विज्ञापन

दुकानों के आगे गोबर होने से व्यापारी भी परेशान हैं। डीएम को भेजे ज्ञापन में तत्काल कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में राहुल उपाध्याय, युवा नगर अध्यक्ष गोविंद अधिकारी, नीरज उपाध्याय, मदन कुमार, हेम चंद्र, हरीश रौतेला, युवा उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन खंपा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed