{"_id":"5a91a1344f1c1b3f658b4b75","slug":"german-pilgrims-drop-dead-at-kemu-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन श्रद्धालु केमू स्टेशन पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन श्रद्धालु केमू स्टेशन पर गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मृतक जेनसन।
- फोटो : अमर उजाला
चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में वर्षों से रह रहे जर्मन श्रद्धालु का आज आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, शनिवार की सुबह उपचार कराने के लिए रानीखेत अस्पताल आ रहे थे, लेकिन केमू स्टेशन पर पहुंचते ही वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय नागरिकों की मदद से उन्हें राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हृदयघात से मृत्यु की आशंका जताई है। हैड़ाखंडी समाज ने दूतावास के माध्यम से मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
67 वर्षीय जर्मनी के ल्यूबेक शहर निवासी जैनसन जेंस जोहानन भारतीय नाम चमकुवा सिंह पिछले 20 साल से यहां हैड़ाखान आश्रम में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्थमा और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी, दो दिन पूर्व भी उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। शनिवार की सुबह वह रानीखेत अस्पताल आ रहे थे, चिलियानौला से रानीखेत केमू स्टेशन पर पहुंचते ही वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉ. विपिन चंद्र ने बताया कि हृदयघात से चमकुवा सिंह की मौत की आशंका है। हैड़ाखान आयुर्वेद अस्पताल के निदेशक डॉ. विजयशील उपाध्याय ने बताया कि जर्मन दूतावास के माध्यम से चमकुवा के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है। उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन