फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GASS SUBSIDI

आधार नंबर दर्ज कराने पर ही मिलेगी गैस सब्सिडी

Mon, 08 Feb 2016 10:37 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस कार्यालय और बैंक में आधार कार्ड नंबर पंजीकृत करवाना जरूरी है। इसके लिए इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने 15 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की है। जो उपभोक्ता आधार कार्ड नंबर गैस कार्यालय में पंजीकृत नहीं कराएंगे तो उन्हें रसोई गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी।
अल्मोड़ा गैस एजेंसी के अंतर्गत करीब 32 हजार रसोई गैस के कनेक्शन हैं। पूर्व में विभाग ने उपभोक्ताओं से केवाईसी (नो योवर कस्टमर) फार्म जमा करवाने को कहा था। 32 हजार में से 25 हजार उपभोक्ताओं ने ही केवाईसी फार्म जमा किया। सात हजार उपभोक्ताओं ने केवाईसी जमा नहीं किया। इसके चलते सात हजार कनेक्शन बंद हैं। 25 हजार रसोई गैस कनेक्शन चालू हैं। सरकार ने अब रसोई गैस सब्सिडी लेने को उपभोक्ताओं के लिए आधार कार्ड नंबर पंजीकृत करवाना जरूरी कर दिया है। इसके लिए 15 फरवरी तक उपभोक्ताओं को आधार कार्ड नंबर गैस कार्यालय और बैंक शाखा में दर्ज कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि 25 हजार में से अब तक नौ हजार उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड नंबर दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आईओसी को 15 फरवरी को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जानी है। उन्होंने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड नंबर गैस एजेंसी कार्यालय में दर्ज नहीं कराया है। वह 15 फरवरी तक आधार कार्ड की प्रति एजेंसी कार्यालय और बैंक में जमा करवाकर आधार नंबर पंजीकृत करवा लें। अन्यथा उन्हें रसोई गैस सब्सिडी से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed