फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garur News in Bageshwar

सांसद आदर्श गांव मजकोट के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर गांव में धरना शुरु किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Garur News in Bageshwar
मजकोट के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर धरने में - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत मजकोट के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग के लिए गांव में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मजकोट बिनातोली कुंझाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य सालों से बंद है। मार्ग का निर्माण शुरू कराने की मांग के लिए ग्रामीणों ने रविवार को सड़क के किनारे बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मजकोट, बिनातोली कुंझाली मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति 2004 में शासन ने दी थी। प्रांतीय खंड लोनिवि ने मोटर मार्ग में कुछ निर्माण कार्य किया। उसके बाद लोनिवि ने निर्माण कार्य बंद कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शासन प्रशासन ने ग्रामीणों की जायज मांग को आज तक गंभीरता से नहीं लिया। वहां पर आनंद पुरी, दिगपाल पुरी, कैलाश गिरी, मोहन गिरी, सुरेंद्र गिरी, वीरेंद्र गिरी, पुष्कर गिरी, लीलाधर जोशी आदि थे।
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तरायणी मेला कमेटी बैजनाथ की बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। मेला कमेटी ने कहा कि इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष नवीन ममगई की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला कमेटी ने विभिन्न समितियों का गठन किया। कमेटी ने मेले में सौंदर्य प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया।

मेले में माघी खिचड़ी का भंडारा भी होगा। कमेटी के व्यवस्थाधिकारी गोपाल सिंह ने कहा कि वे अपने खर्च पर अलाव जलाएंगे। वहां पर व्यापार संघ टानीखेत के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, ललित परिहार, गोपाल सिंह नेगी, पूरन बोरा, ग्राम प्रधान गढ़सेर हेमा फर्स्वाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed