फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garur Band

गरुड़ और टानीखेत बाजार दूसरे दिन भी बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Garur Band
गरुड़ व्यापार संघ के पदाधिकारी व्यापारियों को बाजार बंद करने की सूचना देते - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। व्यापार संघ गरुड़, टानीखेत के आह्वान और कोरोना संक्रमण के भय से गरुड़ और टानीखेत बाजार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन

व्यापार संघ की गरुड़ और टानीखेत इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर व्यापारी दो दिन और अपने प्रतिष्ठान बंद करना चाहते हैं। संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, गरुड़ बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद, टानीखेत के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, सुनील दोसाद, अंकित जोशी आदि एसडीएम गरुड़ योगेंद्र सिंह से मिले। उन्होंने दो दिन और बाजार बंद और रखने की बात की। एसडीएम का कहना है कि गरुड़ क्षेत्र के व्यापारी जागरूक है। व्यापार संघ गरुड़ के अध्यक्ष ने व्यापारियों से बंद को सफल बनाने में सहयोग देने को कहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने एसडीएम से कंटेनमेंट और बफर जोन में पेयजल और बिजली की व्यवस्था सुधारने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना से बचने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान व्यापार संघ संगठन का विस्तार कर सुनील दोसाद को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed