फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garuda Pradeep reached Cambodia by bicycle

गरुड़ का प्रदीप साइकिल से 9600 किमी का सफर कर पहुंचा कंबोडिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Garuda Pradeep reached Cambodia by bicycle
15grd01p प्रदीप राणा कबोडिया पहुँचे साइकिल से - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ का प्रदीप राणा मजबूत लोकतंत्र, पर्यावरण और शांति का संदेश लेकर साइकिल से 9600 किलोमीटर का सफर कर कंबोडिया पहुंच गया है। प्रदीप का प्रवासी उत्तराखंडी हर देश में पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडियों से उसे सम्मान भी मिल रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड गरुड़ के रिठाड़ गांव के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. किशन राणा के पुत्र प्रदीप राणा अपने घर से मजबूत लोकतंत्र, पर्यावरण और शांती का संदेश लेकर दस सितंबर में साइकिल से यात्रा पर निकले थे। उन्होंने साइकिल से नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, वर्मा, थाइलैंड, लाओस, वियतनाम, हनोई का सफर कर वह शनिवार को कंबोडिया पहुंच गए हैं। कंबोडिया से वह सिंगापुर, इंडोनेशिया, जापान साउथ कोरिया, बुरुनोई की दूरी नापेंगे। अब तक उन्होंने 9600 किमी की दूरी तय कर ली है।
विज्ञापन

सिंगापुर उत्तराखंड कमेटी और विभिन्न देशों में प्रवासी उत्तराखंडियों का उन्हें सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर के भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मीडिया से जुड़े पूरन चंद्र टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता भैरव टम्टा कुमाऊं के विभिन्न लोगों ने मुझे साइकिल से यात्रा करने के लिए हर संभव सहयोग दिया। प्रदीप इससे पहले साइकिल से 18671 किमी की दूरी नाप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed