फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garhwal Regiment Orchestra fastened Sama

गढ़वाल रेजीमेंट के आर्केस्ट्रा ने बांधा समां

Sun, 28 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा Updated Sun, 28 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Regiment Orchestra fastened Sama
करतब दिखाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

 कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिनों से चला आ रहा झांकी महोत्सव का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। नगर के जरूरी बाजार में युवाओं और बच्चों ने लोगों के सहयोग से 12 से अधिक झांकियां सजाई थी। अपराह्न शिव मंदिर से पूरे नगर में झांकियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


शोभायात्रा शिव मंदिर से जरूरी बाजार, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार होते हुए केमू स्टेशन पहुंची, इसके बाद पुन: शिव मंदिर जाकर समापन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलते रहे। भजन, कीर्तन आदि शानदार कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा को नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने भी सहयोग किया। मजखाली में डोल मेले में 14 गढ़वाल रेजीमेंट की म्यूजीशियन टीम ने समां बांध दिया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


अपराह्न गढ़वाल रेजीमेंट का आर्केस्ट्रा कार्यक्रम शुरू हुआ। आर्केस्ट्रा ने कुमाऊं, गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए और लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान दूरदराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजन समिति के संयोजक एनएस अधिकारी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष ललित अधिकारी, सचिव जयपाल सिंह, सत्यप्रकाश, जफर खान, राजेंद्र नाथ गोस्वामी आयोजन समिति ने गढ़वाल रेजीमेंट सीओ पीयूष कुमार, सूबेदार मेजर धीरज सिंह का आभार जताया है। डोल मेले का समापन कल 29 को दही हांडी फोड़ने के साथ होगा। दही हांडी का कार्यक्रम संयोजक एनएस अधिकारी अपनी माता स्व. भवानी देवी की स्मृति में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed