फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garbage from the city did not pick up even on Sunday due to the strike of sanitation workers

स्वच्छक कर्मियों की हड़ताल से रविवार को भी नहीं उठा शहर से कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Garbage from the city did not pick up even on Sunday due to the strike of sanitation workers
सांसद अजय टम्टा को मांगों से अवगत कराते देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। (विज्? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पालिका के स्वच्छक कर्मियों (पर्यावरण मित्रों) के आंदोलन को रविवार को सात दिन हो गए हैं। शहर में कूड़ेदानों के आसपास और अन्य स्थानों पर 50 टन से अधिक कूड़ा एकत्र हो गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कूड़ेदान भी भर गए हैं। कूड़ेदानों के आसपास, रास्तों और अन्य स्थानों पर कूड़ा ही कूड़ा जमा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को भी हड़ताली कर्मियों ने पालिका कार्यालय परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना दिया। उन्होंने सभा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों की सुध नहीं ले रही है। हड़ताल को सात दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक सरकार ने संगठन को वार्ता के लिए तक नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने वाल्मीकि समाज की उपेक्षा जारी रखी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी विभागों, निकायों और चिकित्सा विभाग में सफाई कार्य ठेकेदारी पर देने की कड़ी खिलाफत की और कहा कि सरकार का यह कदम वाल्मीकि समाज के युवाओं के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने समेत सभी ग्यारह सूत्री समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की। आंदोलित कर्मियों ने कहा कि प्रदेश सरकार, शहरी विकास मंत्रालय त्वरित कदम उठाते हुए सभी समस्याओं को हल करे। धरने में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, सतीश कुमार, मुकेश पवार, राधा देवी, दर्शन चंदेल, कृष्ण कुमार, राजेश टॉक, रमेश पारछा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र विधानसभा उपाध्यक्ष और सांसद से मिले
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मियों की की मांगों पर चर्चा के लिए लेकर मुख्यमंत्री ने शाम को वार्ता करने का समय दिया है। वहीं संगठन के शिष्टमंडल ने सांसद अजय टम्टा को भी समस्याओं से अवगत कराया और निराकरण की मांग की। शिष्टमडंल में राजपाल पवार के अलावा जिला अध्यक्ष दीपक चंदेल, शाखा अध्यक्ष सुरेश केशरी, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, महासचिव राजेश टांक, यशपाल, राजू, नरेश आदि मौजूद रहे।

थाना बाजार में महिलाओं ने स्वयं किया कूड़ा साफ
अल्मोड़ा। जगह-जगह फैले कूड़े से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। थाना बाजार में कूड़ेदान और कूड़ेदान के बाहर काफी मात्रा में कूड़ा बिखरा हुआ पड़ा था। इस मार्ग से होकर कई मोहल्लों के लोग भी आते जाते हैं। थाना बाजार मोहल्ले की महिलाओं ने श्रमदान कर इस स्थान पर कूड़ेदान और रास्ते में फैले कूड़े को उठाकर बोरों में भरकर इकट्ठा किया। महिलाओं के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है। सफाई अभियान में दीपा भट्ट, मनीषा साह, बीना भट्ट, बीना जोशी, प्रेमलता गुप्ता, माया कपिल के अलावा अतुल साह, मदन भट्ट, अंकित जोशी ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed