फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garbage being deposited at Kosi and Sai river in Someshwar

सोमेश्वर में कोसी और साईं नदी किनारे डाला जा रहा कूड़ा

Wed, 09 May 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 09 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Garbage being deposited at Kosi and Sai river in Someshwar
कोसी नदी के किनारे फेंका गया कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

 सोमेश्वर कस्बे से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। कस्बे का कूड़ा कोसी और साईं नदी के किनारे डाला जा रहा है। बारिश होने पर बहकर कूड़ा नदियों में पहुंचने से पानी भी दूषित हो जाता है पर प्रशासन द्वारा कूड़े के निस्तारण के लिए अब तक कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। 

विज्ञापन


 अन्य कस्बों की तरह ही सोमेश्वर कस्बे में भी कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस योजना अब तक नहीं बन सकी है। कस्बे में करीब तीन सौ दुकानें हैं। बाजार का कूड़ा कोसी नदी में पुल के समीप नदी के किनारे डाला जा रहा है। इसके अलावा साईं नदी के किनारे भी कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे बारिश होने पर कूड़ा बहकर कोसी और साईं में पहुंचता है और नदी का पानी दूषित होता है। इन नदियों से कई क्षेत्रों को पेयजल योजनाएं भी बनी हैं। 
विज्ञापन


गत एक मई को सोमेश्वर तहसील मुख्यालय में लगे तहसील दिवस में विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी के सम्मुख यह मुद्दा भी उठाया था। जिलधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में जिला विकास अधिकारी को कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed