फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganv Ganv Congress Abhiyan

गांव गांव कांग्रेस के तहत गैरड़ गांव में रात्रि विश्राम को पहुंचे प्रदेश प्रभारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ganv Ganv Congress Abhiyan
गैरड़ गांव में प्रभात फेरी निकालते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, विधायक माहरा, प्रमुख ? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और विधायक करन माहरा ने शुक्रवार की रात ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती गैरड़ गांव में रात्रि प्रवास किया। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। शनिवार की सुबह गांव में प्रभात फेरी भी निकाली गई। रात्रि प्रवास के दौरान प्रभारी और विधायक ने ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की भावी विकास योजनाओं की जानकारी दी। बाद में कार्यकर्ताओं ने ललित मोहन आर्या के घर भोजन भी किया। इधर, एक संक्षिप्त वार्ता में देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है, एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा का साढ़े चार साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। जनता में आक्रोश है और कांग्रेस परिवर्तन लाकर रहेगी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बागेश्वर में किए कई कार्यक्रम
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। कांग्रेसियों ने गांधी और शास्त्री जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर सेनानियों के परिजनों, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनकोट में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को हुए सम्मान समारोह में मनकोट के 98 वर्षीय बची राम पांडेय और उनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी को सम्मानित किया। कपकोट में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष/कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, जिपं सदस्य वंदना ऐठानी आदि थे। वहीं, कांडा में न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र नगरकोटी और अन्य पदाधिकारियों ने सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वहां पर नवीन रौतेला, दीप चंद्र वर्मा, कैलाश चंद्र तिवारी, धन राम, संतोष कुमार, बसंत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed