{"_id":"57d2f71a4f1c1b255631aad1","slug":"ganpati-immersion-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में गणपति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में गणपति विसर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में गणपति विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव के तहत शुक्रवार को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली। यात्रा में भक्तजन गणपति बप्पा मोरिया... समेत भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। दिन के समय क्वारब पहुंच कर मूर्तियों का नदी में विसर्जित किया गया। नगर के जौहरी बाजार स्थित कालिका मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव स्थल से दिन के समय भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन
शोभायात्रा में भक्तजन गणपति बप्पा मोरिया... समेत भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे। विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा क्वारब पहुंची। भगवान गणेश की मूर्ति को नदी में विसर्जित किया गया। यात्रा में राजेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
इधर नगर के राजपुरा से भी भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली। यात्रा के आगे भक्तजन नृत्य करते हुए चल रहे हैं। क्वारब पहुंच कर भगवान गणेश की मूर्ति को नदी में विसर्जित किया गया। यात्रा में मनोज कुमार, दिनेश लाल, धरमवीर, योगेश कुमार, अंकित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
