फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganga Jamuna is celebrated with Tahsib Uts Festival in Ranikhet

गंगा जमुनी तहजीब से मनाया जाता है रानीखेत में उर्स समारोह

Thu, 04 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 04 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
 Ganga Jamuna is celebrated with Tahsib Uts Festival in Ranikhet
इसी उर्स पर लगेगा उर्स। - फोटो : अमर उजाला
 कालू सैय्यद बाबा की मजार पर इस बार उर्स समारोह 17 मई को शुरू होगा। समारोह को गंगा जमुनी तहजीब की संज्ञा दी जाती है, क्योंकि मुस्लिमों के अलावा हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय के लोग भी हजारों की संख्या में मजार पर आकर शीश नवाते हैं रानीखेत के हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार पर चार दशक पहले गुलजार मंजिल निवासी मरहूम मो. शमीम ने उर्स समारोह शुरू किया था।
विज्ञापन


कहते हैं कि उन्हें बाबा ने विसारत (सपने) में दर्शन दिए थे। वर्तमान में बाबा के खादिम उर्स प्रबंधक मो. मोहसिन ने बताया कि आठ सौ साल पहले संत होने के नाते बाबा सभी लोगों को तकरीर प्रवचन और उपदेश देते थे। उनके उपदेश सुनकर हर कोई उनका मुरीद हो जाता था। वह बताते हैं कि निकटवर्ती किलकोट निवासी स्व. हर राम एक बार रात्रि में अपने घर किलकोट को अकेले जा रहे थे। रास्ते में उनके मन में घबराहट हुई, तो अचानक सफेद वस्त्र धारण किए संत ने उनका किलकोट के गधेरे तक साथ किया। कई अकीदतमंद बताते हैं कि बाबा ने सफेद कपड़े पहने कई बार दर्शन दिए। कई लोग बाबा को बाल रूप में देखने की भी बात बताते हैं। बाबा को मानने वालों में हिंदू, सिख समुदाय के लोगों की भी अच्छी खासी संख्या है।                        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed