फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gandhi Sandesh Padyatra

विभिन्न गांवों से होते हुए गई गांधी संदेश पदयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Sandesh Padyatra
पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कांग्रेस की गांधी संदेश पदयात्रा जारी है। सोमवार को पदयात्रा बख गांव से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों से होकर निकली।
विज्ञापन

पदयात्री बख, सरसों, खगमराकोट, माल, लाट, देवली, लोधिया होते हुए खत्याड़ी पहुंचे। गांवों में जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने ग्रामीणों से बापू के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्रपिता के आदर्शों को जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन

पदयात्रा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, नवल रावत, सूरज नगरकोटी, हिमांशु नगरकोटी, केवलीनंद जोशी, हरीश आर्या, जीवन नेगी, पंकज सतवाल, राजेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, डिंपल मनराल, राजेंद्र बोरा, प्रीति बिष्ट, अरविंद रौतेला, आनंद राम, हरीश लाल, मंजू कांडपाल, राधा बिष्ट, टीटू बोरा, कमल वर्मा, राजेश अधिकारी, रमेश नेगी, लता तिवारी, भय्यू बिष्ट, कुंदन बिष्ट, प्रेम लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी दर्शन से ही होगा समस्याओं का समाधान: कुंजवाल
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर चल रही पदयात्रा वर्तमान समय में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, बेरोजगारी विशेष रूप से राज्य के गांवों से हो रहे पलायन की समस्या का समाधान गांधीजी के विचारों, सिद्धांतों और सुझाए गए उपायों से ही निकल सकता है। कहा कि आजादी के उपरांत सरकारें बनने के बाद बुराईयों दूर करने के लिए कानून बनाए गए, लेकिन गांधीजी अंतर्मन से जिस प्रकार की बुराईयों को दूर करना चाहते थे वह सालों बाद भी दूर नहीं हो पाई है। इसका एक कारण सरकारें और समाज सुधारक लोग जनचेतना पैदा नहीं कर पाए। पदयात्रा स्थानीय और देशव्यापी कुरीतियों को दूर करने के लिए जनचेतना जागृत करने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed