फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gandhi Jayanti in Kausani

अनासक्ति आश्रम कौसानी में रामधुन हुई प्रार्थना सभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti in Kausani
अनसक्ति आश्रम कौसानी में गांधी और शास्त्री जी चित्र पर पुष्प अर्पित करती जिला पंचायत सदस्या सुन? - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अनासक्ति आश्रम कौसानी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्या सुनीता बिष्ट ने ध्वजारोहरण किया। ध्वजारोहरण हुआ। रामधुन के बीच गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन हुआ। छड़ी यात्रा में पहुंचे संतों ने भी प्रार्थना सभा में भाग लिया। वहां गांधी आश्रम के सचिव कृष्ण सिंह बिष्ट आश्रम के व्यवस्थापक रमेश पांडे, एडवोकेट जेसी आर्या, जगदीश भंडारी, चंद्र सिंह धर्मशक्तू आदि थे। भाजपा कार्यालय गरुड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, मंगल राणा, भुवन आर्या, घनश्याम जोशी, हेम रावत, आनंद बिष्ट आदि थे। आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा, वरिष्ठ शिक्षक उमेश जोशी, वीरेंद्र टम्टा, राजन राम आदि थे। कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण राम, प्रकाश कोहली, भरत फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट आदि थे। विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, कंट्रीवाइड स्कूल में प्रधानाचार्य केएस नेगी, सेंट एडम्स में स्कूल के प्रबंधक जावेद सिद्दीकी, जूनियर हाईस्कूल रौल्याना के प्रधानाध्यापक नीरज पंत, जूनियर बदरीनाथ में दलीप भाकुनी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed