अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के सदस्यों ने ऑनलाइन राशन वितरण के लिए दबाव बनाने पर नाराजगी जताई है।
नंदा देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए राशन के बिलों का भुगतान 2020 तक ही किया गया है। 2021-22 के करीब 11 महीने का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इससे विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति खराब होते जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो सभी सस्ता गल्ला विक्रेता 10 मार्च के बाद अग्रिम रणनीति तय करेंगे। बैठक में यह भी तय हुआ कि जब तक विभाग की ओर से मासिक रिचार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तब तक कोई भी विक्रेता ऑनलाइन वितरण नहीं करेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू और संचालन जिला महामंत्री केशर सिंह खनी ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रदेश संयोजक अभय साह, प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, जिला महामंत्री केशर सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, उम्मेद बिष्ट, विशन सिंह, जगत सिंह, हीरा सिंह, लीला साह, धरम सिंह, देवेंद्र चौहान, पान सिंह, संदीप, विपिन तिवारी, भूपेंद्र सिंह, हीरा सिंह, नवीन सुयाल आदि थे।