फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Furniture of RTO Almora

आरटीओ दफ्तर में अवयस्थाओं का अंबार, कैसे हों लोगों के काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Furniture of RTO Almora
अल्मोड़ा आरटीओ ऑफिस के कमरों में टूटी पड़ी कुर्सियां व अन्य कबाड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आरटीओ कार्यालय परिसर के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। गर्मी के दिनों में कूड़ा सड़ने से गंदगी बढ़ रही है। टूटी कुर्सियां और अनुपयोगी सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। बिजली जाने या फिर नेट कनेक्टिविटी न होने पर कई बार ऑनलाइन काम नहीं हो पाता है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, वाहनों का पंजीकरण करने, गाड़ियों की फिटनेस देने, वाहनों का टैक्स जमा करने समेत अन्य कामों के लिए रोजाना लोगों की भीड़ रहती है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम सोमवार को आरटीओ कार्यालय पहुंची तो यहां कई दिक्कतें दिखाई दीं। कार्यालय परिसर के पीछे खुले स्थान पर कूड़े का ढेर लगा था। गर्मी के दिनों में कूड़ा सड़ने से गंदगी बढ़ रही थी। कार्यालय का एक जनरेटर खराब था, जिसे नीलामी के लिए परिसर में ही रखा गया था। वहां भी गंदगी थी। कार्यालय परिसर में टूटी कुर्सियां और अन्य कुछ सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। कार्यालय परिसर के मैदान में पुरानी गाड़ियां खड़ी थीं। पूछताछ करने पर पता चला कि इन वाहनों की नीलामी की जानी है लेकिन अभी इसकी प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है। कार्यालय में विभिन्न कामों से आए लोगों ने बताया कि नेट कनेक्टिविटी में गड़बड़ी होने से कई बार लोगों जरूरी काम नहीं हो पाते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दूर से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर दूरस्थ इलाकों से आने वाले लोगों का समय तो बर्बाद होने के साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी पहुंचता है। वाहनों का टैक्स जमा करने भी काफी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचते हैं। आरटीओ कार्यालय दूर होने से यहां आने-जाने में परेशानी होती है। समस्याओं का समाधान न होने पर उन्हें कई बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

- आरेटीओ दफ्तर में पड़े कूड़े का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। खराब पड़े जनरेटर की भी निलामी करने की तैयारी की जा रही है। खराब पड़े वाहनों का निपटारा करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। - गुरदेव सिंह, आरटीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed