{"_id":"646522a73cbdc34104076864","slug":"fund-for-old-school-almora-news-c-8-1-142822-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 62 साल पुराने 318 स्कूल भवनों के लिए राशि मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 62 साल पुराने 318 स्कूल भवनों के लिए राशि मंजूर
Thu, 18 May 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के वर्ष 1961 से पूर्व स्थापित 62 साल पुराने 318 जर्जर स्कूल भवनों का छह करोड़ उनसठ लाख रुपये की लागत से जल्द कायाकल्प होगा। इन विद्यालयों के नवनिर्माण और सुधारीकरण के लिए शिक्षा विभाग को पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। विभाग इनका नवनिर्माण जल्द शुरू करेगा और यहां पढ़ रहे 2,200 से अधिक विद्यार्थियों को खतरे से मुक्ति मिलेगी।
जिले में कुल 318 स्कूल भवन जर्जर हो चुके हैं। इन स्कूल भवनों की दीवार दरक रही है और छत टपक रही है। एक साल पहले इन स्कूल भवनों के नवनिर्माण और सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। इन बदहाल स्कूल भवनों के नवनिर्माण के लिए पिछले साल शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब इन स्कूल भवनों के नवनिर्माण के लिए सात करोड़ उनसठ लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। शिक्षा विभाग के मुताबिक इन भवनों के निर्माण के लिए विभाग को पांच करोड़ रुपये मिल चुके हैं। जल्द ही विभाग इनका नवनिर्माण कार्य शुरू करेगा।
65 विद्यालयों में बनेंगे शौचालय, लगेगी बिजली अल्मोड़ा। जिले के 65 विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी और शिक्षक शौच के लिए जंगलों में जाने के लिए मजबूर हैं। अब इन विद्यालयों में शौचालय का निर्माण होगा और 30 विद्यालयों में बिजली, पानी की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
वर्ष 1961 से पहले बने 318 स्कूल भवनाें के नवनिर्माण और सुधारीकरण के लिए विभाग को पांच करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। - हेमलता भट्ट, सीईओ, अल्मोड़ा।