फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fund For Mangal Dal

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और युवा सेहतमंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fund For Mangal Dal
Fund For Mangal Dal
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और युवाओं को सेहतमंद बनाने के लिए जिला युवा कल्याण विभाग युवक एवं महिला मंगल दल स्वावलंबन योजना के तहत 14,268 रुपये की राशि देगा।
विज्ञापन

यह राशि सीधे युवक और महिला मंगल दलों के खातों में डाली जाएगी। इससे महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, पेंटिंग आदि का सामान और युवा ओपन जिम के लिए सामान खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राशि आ चुकी है। अभी खाते खोलने का कार्य चल रहा है, इस कार्य के पूरा होने के बाद तत्काल राशि सभी दलों के खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी वहीं युवाओं को व्यायामशाला का सामान खरीदकर खुद को सेहतमंद बनाने का अवसर मिलेगा। युवा कल्याण विभाग इसके लिए कार्यवाही कर रहा है।
जिले में 1160 युवक, महिला मंगल दल
अल्मोड़ा। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में 1160 युवक और महिला मंगल दल हैं, जो विभिन्न माध्यमों के जरिये रोजगार और भविष्य में सफल होने के लिए कार्य कर रहे हैं।
सरकार की ओर से समय-समय पर इन दलों को प्रोत्साहित करने के लिए मदद की जाती है। इसकी वजह से ही आज कई युवक और महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
अभी सिर्फ 280-280 खाते ही खुले
अल्मोड़ा। जिले में अभी तक सिर्फ 280 महिला मंगल दल और 280 युवक मंगल दल के खाते खुले हैं। सभी दलों के मुखियाओं को युवा कल्याण विभाग की ओर से खाते खुलवाने के लिए कहा गया है। जिला कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सभी दलों के खाते खुल जाएंगे तो तत्काल राशि उनके खातों में डाल दी जाएगी।

जिले के 1160 युवक और महिला मंगल दलों के खाते में जल्द ही 14,268 रुपये की राशि डाली जाएगी। इससे युवा सेहत बनाने के लिए जिम और महिलाएं आवश्यकता या रोजगार के लिए कोई संसाधन जुटा सकती हैं। सभी दलों के खाते खुलवाए जा रहे हैं, खाते खुलने के बाद राशि डाल दी जाएगी।
- राजीव नयन, युवा कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed