फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fun Park Ranikhet

मनोरंजन पार्कों में गतिविधियां बंद होने से कैंट को चार लाख रुपये का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fun Park Ranikhet
रानीखेत में कैंट का आशियान पार्क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फौजी छावनी के नाम से विख्यात रानीखेत में लॉकडाउन के बाद से मनोरंजन पार्क नहीं खुल सके हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए छावनी परिषद ने जंगल थीम पर आधारित आशियाना पार्क, फन चिल्ड्रन पार्क सहित कई पार्कों का निर्माण किया है, लेकिन पिछले पांच महीने से बच्चों की चहलकदमी नहीं हो सकी है। सीजन टाइम पर इन पार्कों से छावनी परिषद को अच्छी खासी आमदनी हो जाती थी। लॉकडाउन के कारण चार लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही यहां मनोरंजन के लिए बनाए गए सभी चिल्ड्रन पार्क बंद हैं। वीरानी झेल रहे इन पार्कों को बच्चों की चहलकदमी का बेसब्री से इंतजार है। छावनी परिषद ने रानीखेत कैंट क्षेत्र में आशियाना पार्क, चिल्ड्रन पार्क, निर्वाणा सहित कई पार्कों का निर्माण किया है। इन पार्कों में मनोरंजन के संसाधन लगाए हैं। किड्स पार्क और आशियाना पार्क बच्चों को खास पसंद हैं। रानीझील स्थित फन पार्क में बच्चों समेत बड़े लोग भी जाते हैं। लॉकडाउन के पूर्व तक यह पार्क बच्चों से गुलजार रहते थे। बच्चे छुट्टियों में दिनभर यहां प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठाते। लॉकडाउन के कारण पार्कों में सन्नाटा है। बच्चे भी घरों में कैद हैं। छावनी परिषद के अधिकारियों ने बताया कि पार्क खोलने संबंधी गाइडलाइन नहीं मिली है। कैंट के राजस्व अधीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि आशियाना पार्क और फन पार्क में शुल्क लेते थे, जिस कारण पिछले पांच महीने में चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

- इतना शुल्क लेती है छावनी परिषद
- आशियाना पार्क में एक्टिविटी के लिए पांच रुपये प्रति बच्चा,
- फन पार्क में फ्लाइंग फॉक्स, जॉगिंग बॉल, बैंबो ब्रिज, वर्मा ब्रिज आदि एक्टिविटी के लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed