फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Freedom Fighter Upadhyay

जयंती पर याद आए फ्रीडम फाइटर उपाध्याय

Tue, 25 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं के टाइगर के नाम से प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय की जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई।  स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में स्व. उपाध्याय ने पूरे कुमाऊं में आंदोलन की अलख जलाई और ब्रिटिश हुक्मरानों की नाक में दम कर दिया था। हालात यह थे कि ब्रिटिश शासकों ने उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम तक घोषित किया था। सुभाष चौक पर तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें याद किया।

विज्ञापन


स्व. मदन मोहन उपाध्याय का जन्म 25 अक्तूबर 1910 को द्वाराहाट के बमनपुरी गांव में हुआ था, वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। बताते हैं कि मदन मोहन मालवीय से प्रभावित होकर उनका नाम मदन मोहन रखा गया था।  द्वाराहाट और नैनीताल से  प्राथमिक और इंटर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह इलाहाबाद चले गए।
विज्ञापन


जहां वह स्वतंत्रता सेनानियों के चर्चित केंद्र स्थल आनंद भवन में रहे। यहीं से उनके मन में भारत मां को गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने की प्रेरणा मिली। यहां जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यहां पहुंचकर वह अभियान में जुट गए, पूरे कुमाऊं में उन्होंने आंदोलन की अलख जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत उपमंडल में उन्होंने ब्रिटिश हुक्मरानों को खासा परेशान किया। वह वेश बदलकर आंदोलन की रणनीति को अंजाम देते थे। इसीलिए ब्रिटिश हुक्मरान उनसे परेशान रहे और गिरफ्तारी के लिए उन पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इस दौरान उन्होंने मुंबई से भी आंदोलन का संचालन किया। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्हें  मासी गांव से गिरफ्तार किया गया। कई बार जेल गए।


आजादी के बाद वह द्वाराहाट क्षेत्र से विधायक भी चुने गए। 1978 को मदन मोहन उपाध्याय का रानीखेत में निधन हो गया। जयंती मनाने वालों में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पत्रकार विमल सती, डीएन बड़ोला, मदन माहरा, शेर सिंह राणा, देवीदत्त कबडवाल, अशोक पंत, मनोज अग्रवाल, मनोज पाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed