{"_id":"5b3bbbc54f1c1b84468b46df","slug":"free-telecommunication-service-will-start-at-jaini-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती अस्पताल में निशुल्क टेली कम्यूनिकेशन सेवा शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती अस्पताल में निशुल्क टेली कम्यूनिकेशन सेवा शुरू होगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले कुछ दिनों में जिले के जैंती तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए निशुल्क टेली कम्यूनिकेशन सेंटर शुरू हो जाएगा। जिसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की रिपोर्ट टेली कम्यूनिकेशन के जरिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों को भेजी जाएगी और डॉक्टरों द्वारा बताईं गईं उपचार की विधियों के बाद रोगियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपचार संभव हो सकेगा।
जिलाधिकारी ईवा आशीष के प्रयास से दिल्ली की कम्यूरेक्स इनफोटेक कंपनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में टेली कम्यूनिकेशन सेंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से 2.50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। टेली कम्यूनिकेशन के जरिए मरीज का बीपी, शरीर का तापमान, पल्स, ऑक्सीजन प्रतिशत, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ऑनलाइन ईसीजी आदि रिपोर्ट भी जिला अस्पताल के डॉक्टरों को भेजी जाएगी और डॉक्टरों द्वारा रोगियों को मौके पर ही उपचार की विधियां बताई जाएंगी। कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधा कुमाऊं में पहली बार अल्मोड़ा के जैंती में ही उपलब्ध कराई जा रही है। गढ़वाल के टिहरी में 20 गांवों में यह सुविधा उपलब्ध है।
इधर कंपनी के डायरेक्टर डॉ. अनिल विज ने बताया कि रिमोट एरिया में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से उनकी कंपनी पिछले 20 सालों से साफ्टेयर बना रही है। फिलहाल कुमाऊं के अल्मोड़ा के जैंती तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अगले हफ्ते से टेली कम्यूनिकेशन सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले कर्मचारियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अत्यधिक गंभीर मामलों के लिए ऋषिकेश में स्थित एम्स के डॉक्टरों से भी बात की गई है।