{"_id":"64d284e079f4eb04c30f8ce8","slug":"free-internet-service-in-government-institutions-almora-news-c-232-1-alm1002-1596-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सरकारी संस्थानों में मिलेगी मुफ्त इंटरनेट सेवा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सरकारी संस्थानों में मिलेगी मुफ्त इंटरनेट सेवा की सौगात
Tue, 08 Aug 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा बीएसएनएल कार्यालय।। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, डाकघर, अस्पतालों में लोगों को मुफ्त इंटरनेट सेवा की सौगात मिलेगी जिसकी पहल शुरू हुई है। बीएसएनएल इन संस्थाओं में कर्मियों, विद्यार्थियों और यहां पहुंचने वाले लोगों को मुफ्त इंटरनेट की सेवा देगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। पहले चरण में जिले के 235 सरकारी संस्थानों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा से जोड़ने के लिए यचनित किया है। नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय, अस्पताल समेत अन्य सरकारी संस्थाओं में जल्द हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलेगी।
भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत बीएसएनएल पहले चरण में ताकुला और हवालबाग के 235 सरकारी संस्थानों को एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा देगा। योजना के तहत एक साल के लिए निशुल्क हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जाएगी। इसके सफल होने पर योजना को पांच साल के लिए और आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में इन सरकारी संस्थानों में पहुंचने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा और डिजिटल इंडिया सार्थक होगी। संवाद
विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
अल्मोड़ा। विद्यालयों में इंटर सेवा मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिलेगी। शिक्षक भी आसानी से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री को मोबाइल पर हासिल कर सकेंगे। सरकारी कामकाजों को भी अंजाम तक पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन
जहां केबल बिछी है, वहीं मिलगी सुविधा
अल्मोड़ा। जिन संस्थानों के आसपास बीएसएनएल ने ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई है उन्हीं संबंधित संस्थानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। जहां केबल की पहुंच नहीं हैं, उन संस्थानों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा।
कोट
बीएसएनएल भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत सरकारी संस्थानों को एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट की सुविधा देगा। इससे इन संस्थानों में नेट कनेक्टिविटी की दिक्कत नहीं होगी।
- एसएन रावत, उप महाप्रबंधक, प्रचालन अल्मोड़ा।