फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Free Chemotherapy for Ayushman In AMC

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना से निशुल्क कीमोथैरेपी शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Free Chemotherapy for Ayushman In AMC
चार पर्वतीय जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के मरीजों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) में नए साल से कीमोथैरेपी को आयुष्मान योजना से जोड़ दिया है। अब कैंसर के भर्ती मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क कीमोथैरेपी मिलनी शुरू हो गई है। इससे अल्मोड़ा समेत चार पर्वतीय जिलों के मरीजों को लाभ मिलेगा।

2023 में मेडिकल काॅलेज के कैंसर विभाग में रोग का उपचार शुरू हुआ। अब इस साल से कीमोथैरेपी को आयुष्मान योजना से जोड़ दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह और एसआर डाॅ. राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अब तब फेफड़े के कैंसर के दो रोगियों, स्तन और खाने की नली के कैंसर के एक-एक मरीज को योजना के तहत निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। डॉ. राहुल ने कहा कि मरीज कैंसर रोग संबंधी किसी प्रकार की जानकारी विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



कोट-

आयुष्मान से कीमोथैरेपी का लाभ मिलना चार जिलों के मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है। अब तक महंगे इलाज के लिए महानगरों की दौड़ लगाने वाले रोगियों को इसका फायदा जिले में ही उपलब्ध होगा। -प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed