{"_id":"96e2b8f436ccf2b7068d9518fa506223","slug":"four-years-of-hard-work-paid-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई चार साल की मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई चार साल की मेहनत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलेष मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए पिछले चार सालों से लगातार संघर्ष करने वाले जूनियर हाईस्कूल खडगोली के शिक्षक चंदन सिंह रावत को पुरस्कार देने के आदेश जारी हो गए हैं। रावत का चयन इस पुरस्कार के लिए 2011 में हुआ था लेकिन अंतिम क्षणों में रावत का नाम सूची से कट गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही वह लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। शिक्षक चंदन सिंह रावत मूल रूप से द्वाराहाट विकासखंड के कुन्स्यारी खलना गांव के रहने वाले हैं। शिक्षक बनने के बाद से ही रावत ईमानदारी से पढ़ा रहे हैं। रावत के नेतृत्व में कई छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों में राज्य स्तर तक पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बालिका शिक्षा पर अधिक जोर दिया था। इसी कारण 2011 में रावत का चयन शैलेष मटियानी पुरस्कार के लिए हुआ था। सूची में 24 नाम थे। अंतिम क्षणों में खामियां बताकर रावत का नाम हटा दिया गया। जिस कारण स्थानीय नागरिकों ने भी इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
इधर अब शिक्षा निदेशालय की तरफ से पुरस्कार देने के आदेश जारी हो गए हैं। बीईओ एचआर राजन, उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष किशोर जोशी, ब्लॉक समन्वयक सुंदर चंद्र जोशी, हरीश फुलोरिया आदि शिक्षकों ने रावत को बधाई दी है।