फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four people injured after car falls into ditch in almora

Road Accident: दिल्ली से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

Thu, 27 Feb 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

बासोट-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर दिल्ली से आ रही एक आर्टिका वाहन अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Four people injured after car falls into ditch in almora
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बासोट-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर दिल्ली से आ रही एक आर्टिका वाहन अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रही आर्टिका वाहन (यूके19 टीए 0648) चौखुटिया जा रही थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के करीब भिकियासैंण बाजार से एक किलोमीटर पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गोपुली देवी (64), उत्तम नाथ (61), भावना देवी (48) और करन (21) घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिकियासैंण लाया गया, जहां तीन मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, उत्तम नाथ को पैर में गंभीर चोट के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed