{"_id":"6637d3b5b7a199efab0bdbc4","slug":"four-detained-in-case-of-cow-slaughter-in-mohanri-ranikhet-news-c-8-1-hld1014-353175-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मोहनरी में गोवंश हत्या के मामले में चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मोहनरी में गोवंश हत्या के मामले में चार हिरासत में
Mon, 06 May 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 06 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत। मोहनरी क्षेत्र के बगड़वार के जंगल में चार गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। इस मामले में स्थानीय व्यक्तियों की संलिप्तता भी हो सकती है।
बीते बृहस्पतिवार को मोहनरी में रिची रोड के नीचे खाई में चार गोवंश के कटे हुए क्षत-विक्षत अंग बिखरे पड़े मिले थे। अंदेशा था कि मांस के लिए गो वंश की हत्या की गई है। तस्कर बीफ वाला हिस्सा काटकर ले गए थे। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस और प्रशासन को सूचना देने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों का पता लगाने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। गोवंश के कटे अंग पोस्टमार्टम के लिए भिकियासैंण भेजे गए। इस मामले में केदार बदरी गोरक्षा अंतरराष्ट्रीय परिषद के साथ ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने गोवंश की हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। रविवार को एसएसपी भतरौंजखान थाने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो प्रकरण में स्थानीय व्यक्तियों के लिप्त होने की भी चर्चा है। पुलिस जल्द ही मामले से पर्दा उठा सकती है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पूछताछ जारी है। जल्द मामले का खुलासा होगा।