फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora: Four corona positive including three month old baby and doctor Uttarakhand news in hindi

Almora: तीन महीने का बच्चा और चिकित्सक समेत चार कोरोना पॉजिटिव, लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामले

Wed, 12 Apr 2023 03:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड/बागेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड/बागेश्वर। Updated Wed, 12 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

बागेश्वर जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस सामने आए हैं। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और एक बच्चे के पॉजीटिव मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पूर्व कांडा सीएचसी में जांच के दौरान एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था।

विज्ञापन
Almora: Four corona positive including three month old baby and doctor Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में मंगलवार को चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को ताड़ीखेत और हवालबाग ब्लॉक के एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोविड नोडल डॉ. कमलेश जोशी ने कहा कि दोनों ही उपचार को अस्पताल पहुंचे जहां उनकी जांच हुई। जिसमें वे संक्रमित निकले। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


इन दो मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 पहुंच गई है। इधर बागेश्वर जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस सामने आए हैं। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और एक बच्चे के पॉजीटिव मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पूर्व कांडा सीएचसी में जांच के दौरान एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन

 

कांडा में 22 साल का युवक पॉजिटिव 
मंगलवार को जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम से पीड़ित तीन महीने के बच्चे को परिजन जांच कराने के लिए लाए थे। चिकित्सक ने जांच के बाद एहतियातन उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराया तो वह संक्रमित पाया गया। वहीं जिला अस्पताल के एक चिकित्सक की जांच भी पॉजिटिव पाई गई है। इससे पूर्व सोमवार को कांडा में एक 22 साल का युवक पॉजिटिव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों का अनिवार्य रूप से एंटीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की जा रही है।


ये भी पढ़ें...Dehradun News:  अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया डंपर, चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत

नियमों का पालन कराने में अभी सुस्ती
एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आने के सरकार की ओर से किसी तरह की गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। यही वजह है कि सरकारी अमला कोविड को लेकर बनाए गए जरूरी नियमों का पालन कराने के प्रति फिलहाल सुस्ती बरत रहा है। शायद सरकारी अमले को सरकारी गाइड लाइन का इंतजार हो। बाजारों के साथ ही सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने संबंधी नियम का पालन नहीं हो रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed