फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former Subedar Bisht raised 10 kg radish

पूर्व सूबेदार बिष्ट ने उगाई दस किलो की मूली

Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Former Subedar Bisht raised 10 kg radish
मूली के साथ खत्याड़ी अगेरा निवासी पूर्व सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला

शहर से लगी ग्राम पंचायत खत्याड़ी अगेरा निवासी पूर्व सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट द्वारा किया जा रहा सब्जी और फलों का उत्पादन अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने खेतों में दस किलो वजन की मूली पैदा की है।

विज्ञापन


सब्जियों का वह घर पर ही बीज उत्पादित करते हैं। सब्जियों का बीज वह निशुल्क लोगों को बांट देते हैं। सब्जियों और फलों की बिक्री से वह प्रतिवर्ष करीब 25 हजार रुपये की आमदनी भी कर लेते हैं। 
विज्ञापन


चेलनीछीना के मूल निवासी सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट 2008 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। खत्याड़ी में उनके पास चार नाली भूमि है। इसमें से एक नाली भूमि में उन्होंने मकान बनाया है, जबकि शेष तीन नाली भूमि में वह सब्जी और फलोत्पादन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों की सिंचाई के लिए उन्होंने जमीन के भीतर बरसाती पानी इकट्ठा करने के लिए सात हजार लीटर का सीमेंट का टैंक बनाया है। इसके अलावा घर के निष्प्रयोज्य पानी को भी इकट्ठा करने के लिए एक हजार लीटर का अलग से टैंक स्थापित किया है। इसी से वह खेतों की सिंचाई करते हैं। 


तीन नाली भूमि में उन्होंने करीब ढाई दर्जन फलदार आड़ू, नीबू, खुमानी, सेब, पुलम, अमरूद आदि के पौधे लगा रखे हैं और इसी के बीच वह सब्जी उत्पादन भी करते हैं। वर्तमान में उन्होंने खेत में मूली, लहसुन, धनिया, लाही, आलू आदि सब्जियां बो रखी हैं।

खेती के लिए वह गोबर की खाद उपयोग में लाते हैं। इस सीजन में उनके खेत में सबसे अधिक दस किलो वजन की मूली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed