{"_id":"690256f510a0bd28e4021c43","slug":"former-president-meditates-in-mahavatar-babas-cave-almora-news-c-232-1-ha11012-135732-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महावतार बाबा की गुफा में पूर्व राष्ट्रपति ने लगाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महावतार बाबा की गुफा में पूर्व राष्ट्रपति ने लगाया ध्यान
Wed, 29 Oct 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट महावतार गुफा में सन्यासियों से बातचीत करते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्वाराहाट के पास द्रोणगिरी पर्वत पर स्थित महावतार बाबा की पवित्र गुफा में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यहां 45 मिनट तक ध्यान भी लगाया।
आश्रम परिसर पहुंचने पर संन्यासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद वह बाबा की गुफा में पहुंचे और कुछ समय तक ध्यान साधना में लीन रहे। ध्यान के बाद वे गुफा स्थित स्मृति भवन में गए जहां उन्होंने जलपान किया और आश्रम की ओर से संचालित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने संन्यासियों से आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया और अपने अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।