फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former freedom fighter Kandpal's wife passes away

स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक कांडपाल की पत्नी का निधन

Fri, 24 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 24 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Former freedom fighter Kandpal's wife passes away
पार्वती - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. हरी दत्त कांडपाल की पत्नी पार्वती देवी का बृहस्पतिवार 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यहां विमांडेश्वर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके चारों पुत्रों रमेश कांडपाल, मोहन कांडपाल, शेखर कांडपाल और महीप कांडपाल ने मुखाग्नि दी। 

मालूम हो कि स्व. हरि दत्त कांडपाल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पूरे उपमंडल क्षेत्र में स्वतंत्रता की अलख जलाई। आंदोलन के दौरान उन्होंने अंग्रेज हुक्मरानों की नाक में दम कर दिया था। आजादी के बाद स्व. हरिदत्त कांडपाल 1957 से 1974 तक लगातार द्वाराहाट क्षेत्र के विधायक रहे। यूपी शासनकाल में वह वन मंत्री भी थे। 24 सितंबर 1999 को उनका निधन हो गया था। उनकी पत्नी स्व. पार्वती देवी भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। अंतिम यात्रा में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल, उपराजस्व निरीक्षक पूरन नाथ गोस्वामी ने भी शिरकत की। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश बुधानी, कैलाश फुलारा सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed