फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former DM Sushil Tripathi dies from Corona in Noida

पूर्व डीएम रहे सुशील त्रिपाठी का कोरोना से नोएडा में निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Former DM Sushil Tripathi dies from Corona in Noida
अल्मोड़ा। अस्सी के दशक में अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रह चुके आईएएस सुशील चंद्र त्रिपाठी का नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन

अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में आईएएस सुशील चंद्र त्रिपाठी 22 मई 1974 से 10 मई 1976 तक अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहे। वह यूपी और केंद्र सरकार में उच्च पदों पर आसीन रहे। उत्तराखंड सरकार ने भी छठे वेतनमान की विसंगति दूर करने के लिए गठित वेतन विसंगति निवारण समिति का उन्हें अध्यक्ष बनाया था। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि उनके पिता ने भी डीपीआरओ के तौर पर अल्मोड़ा जिले में सेवाएं दी थीं। प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे स्व. त्रिपाठी की पत्नी वैद्यनाथ आयुर्वेदिक कंपनी के संस्थापक परिवार की हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सुशील त्रिपाठी अल्मोड़ा में डीएम रहने के दौरान ज्यादातर समय पैदल ही कार्यालय आते थे। कर्मठता, विकास के प्रति समर्पण, शालीनता, ईमानदारी और मधुर व्यवहार के कारण वह जनता में काफी लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन

यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने जब नोएडा के विकास की नींव डाली थी तो सुशील त्रिपाठी को ही नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी थी। नोएडा का विकसित स्वरूप प्रशासनिक अधिकारी रहे त्रिपाठी की ही देन है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व नेता प्रफुल्ल पंत ने भी सुशील त्रिपाठी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed