फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forests blazed again in Pataldevi, Badechina

Almora News: पातालदेवी, बाड़ेछीना में फिर धधके जंगल

Mon, 13 May 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forests blazed again in Pataldevi, Badechina
बैजनाथ में प्रमुख वन संरक्षक क्रूस्टेशन का निरीक्षण करते
अल्मोड़ा। वनाग्नि से चार दिन से शांत जंगल फिर से धधकने लगे हैं। इससे वन विभाग, प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। नगर के नजदीक पातालदेवी के साथ ही बाड़ेछीना में जंगल में आग लग गई। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया और इसे आबादी में पहुंचने से रोका।
विज्ञापन

जिले में इस फायर सीजन नगर से लेकर गांवों तक वनाग्नि ने कहर बरपाया। यहां इस फायर सीजन 149 घटनाओं में 275 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए। सुलगते जंगलों को सुरक्षित बचाने में वन विभाग के पसीने छूट गए और उसे बारिश का इंतजार था। बीते बुधवार को जिले भर में हुई बारिश के बाद जंगलों की आग शांत होने से वन विभाग ने राहत की सांस ली। उम्मीद थी कि मौसम का साथ मिलने से अब जंगलों की आग शांत होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सिर्फ चार दिन बाद ही विभाग की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के नजदीक पातालदेवी के पास और बाड़ेछीना में अचानक जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग आबादी की तरफ बढ़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। तत्परता दिखाते हुए फायर सर्विस की टीम ने मौके पर दौड़ लगाई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इन घटनाओं में आधे हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया, इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्रा ने बताया कि दोनों जगह आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


................
वनाग्नि की घटनाओं पर लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

गरुड़ (बागेश्वर)। प्रमुख वन संरक्षक और नोडल अधिकारी वनाग्नि प्रबंधन बागेश्वर जीएस पांडे ने वन प्रभाग बागेश्वर के वनाग्नि के संवेदनशील केंद्रों और विभिन्न क्रू स्टेशनाें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएफओ को लापरवाह वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।


प्रमुख वन संरक्षक पांडे ने वन प्रभाग बागेश्वर के बैजनाथ, गढ़खेत, बागेश्वर, धरमघर, कपकोट के रेंज आफिसर से आग से हुई क्षति की जानकारी ली। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों से अच्छा व्यवहार बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार, वन रेंज सुरेंद्र सिंह नेगी, श्याम सिंह करायत, हरीश खर्कवाल, प्रदीप कांडपाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed