फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest workers demanded salary, demonstrated

Almora News: वन कर्मियों ने मांगा वेतन, किया प्रदर्शन

Wed, 08 Nov 2023 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Forest workers demanded salary, demonstrated
अल्मोड़ा वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आउटसोर्स कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने वेतन की मांग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वे कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


मंगलवार को आउटसोर्स कर्मियों ने डीएफओ कार्यालय में एकत्र होकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते आठ माह से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। दीवाली नजदीक है। ऐसे में वेतन न मिलने से उनके लिए यह पर्व मनाना मुश्किल होगा। परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए कठिन हो रहा है। कई बार वेतन की मांग के बाद भी विभाग उनकी नहीं सुन रहा है। चेतावनी दी कि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर दिनेश परिहार, अमित बोरा, अंकित दुम्का, राजेश पांडे, मनीष कुमार, ममता वर्मा, अवनि साह, सुनिता आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed