Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire in Someshwar Range

Forest Fire: सोमेश्वर रेंज के जंगल में लगी आग, वन संपदा को नुकसान; धुएं के कारण क्षेत्र में दृश्यता हुई कम

Tue, 16 Dec 2025 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Dec 2025 01:26 PM IST
सार

सोमेश्वर रेंज क्षेत्र के जंगल में आग धधक गई। हवा चलने से आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Forest fire in Someshwar Range
सोमेश्वर रेंज के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के विकासखंड ताकुला के अंतर्गत सोमेश्वर रेंज क्षेत्र के जंगल में आग धधक गई। हवा चलने से आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

सोमेश्वर रेंज क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे आग भड़क उठी। शुरुआत में आग सीमित क्षेत्र तक थी लेकिन हवा चलने और समय पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न होने के कारण यह तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हंस फाउंडेशन के फायर फाइटरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बावजूद दो वनकर्मी मौके पर पहुंचे जिससे आग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। आग ने आसपास के सघन जंगल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। कई वनस्पतियां, औषधीय पौधे, जंगली जीव, पक्षी और कीट-पतंगे प्रभावित हुए हैं। आग से उठते धुएं के कारण क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम हो गई जिससे आग बुझाने के कार्य के साथ-साथ आसपास के गांवों और मार्गों पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन

आग बुझाने में ये रहे शामिल
आग बुझाने में हंस फाउंडेशन की फायर फाइटर हेमा नेगी, तारा मिश्रा, नीमा जोशी, दया अधिकारी, भावना अधिकारी, महेश जोशी के अलावा सरस्वती देवी, विमला देवी, वन विभाग के आयुष नौटियाल, रमेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed