फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire in Home, no casualties

Almora News: स्यूरा पैस्यारी गांव में जंगल की आग से मकान जला

Wed, 12 Jun 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Forest fire in Home, no casualties
दमकल की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग, तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कोसी से लगे स्यूरा पैस्यारी गांव के जंगल में लगी आग गांव के बसासत वाले इलाकों तक पहुंच गई। आग ने गांव में एक मकान को अपनी चपेट में लिया। इससे मकान का सारा सामान जल गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

नगर से कुछ दूरी पर स्थित कोसी से लगे स्यूरा पैस्यारी गांव के जंगल में मंगलवार देर शाम अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी खतरनाक थीं कि वह गांव के भवानी दत्त भट्ट के रिहायशी मकान तक जा पहुंची और कुछ ही देर में मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग से सारा सामान और खिड़की-दरवाजे जल गए।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हुई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मकान और जंगल में लगी आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि भवानी दत्त भट्ट का परिवार कुछ समय से गांव से बाहर रह रहा है। जिस कारण जनहानि होने से बच गई। करीब तीन लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मकान स्वामी को दे दी है। अग्निशमन विभाग की टीम में उमेश सिंह, देवेंद्र गिरी, भुवन कुमार, कैलाश सिंह, कल्पना, लीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed