फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire

ढौरा वन पंचायत के जंगल में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Forest fire
अल्मोड़ा। जिले के जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मंगलवार की शाम ढौरा वन पंचायत के जंगल में अचानक आग लग गई। विभागीय कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से करीब आधा हेक्टेयर जंगल जल गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम विश्वनाथ से ढौरा के बीच जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। शाम से लेकर रात तक जंगल धधकता रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मियों के साथ ईको टास्क फोर्स और ग्रामीणों ने करीब कई घंटे की मशक्कतों के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया। सिविल सोयम के रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि रात 11 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। सिविल सोयम के अधीन करीब आधा हेक्टेयर जंगल जला है। मालूम हो कि इस साल सर्दियों में भी जंगलों की आग की घटनाएं बढ़ी हुई हैं। नवंबर में भी जंगल धधके, इधर दिसंबर की शुरुआत के साथ भी आग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका है। मंगलवार को ढौरा में आग बुझाने में सिविल सोयम प्रभाग के फॉरेस्ट गार्ड राजेंद्र बिष्ट, वन दरोगा दीपा उपाध्याय, श्रमिक गणेश सिंह, भुवन खोलिया, भवानी दत्त, सरपंच चंद्रशेखर बोरा समेत तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कर्नाटकखोला में भी मंगलवार की देर रात जंगल में आग लग गई। जंगल में तेजी से आग फैलने लगी। रात में वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कर्नाटकखोला के जंगल में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जंगल में आग की लपटें और धुआं देख वन विभाग को इसकी सूचना दी। सड़क से काफी दूर लगी आग पर विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद काबू पाया। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि सूचना के आधे घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। आग नाप भूमि में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed