{"_id":"58a33aa44f1c1b4f54d85991","slug":"for-candidates-not-matter-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के लिए नोटबंदी के कोई मायने नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के लिए नोटबंदी के कोई मायने नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने नोटबंदी के बाद भी काफी पैसा बहाया है। जिले की छह विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ रहे 45 प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद से अब तक करीब दो करोड़ रुपए चुनाव प्रचार में लगाए। 53 लाख से अधिक द्वाराहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने खर्च किए हैं।
विज्ञापन
चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का खर्च देखकर ऐसा नहीं लगा कि नोटबंदी का असर उन पर भी हुआ हो। जिले की छह विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ रहे 45 प्रत्याशियों ने 24 दिन में ही दो करोड़ से अधिक खर्च किए हैं। चुनाव आयोग की व्यय अनुवीक्षण टीम को दिए खर्चे के हिसाब में नामांकन तिथि के बाद से 13 फरवरी तक प्रत्याशियों ने 2.09 करोड़ रुपए चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा खर्च द्वाराहाट विधानसभा सीट में हुए हैं। यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिन्होंने प्रचार में 53.33 लाख रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा विधानसभा में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने 41.76 लाख रुपए खर्च किए हैं। जागेश्वर सीट में चार प्रत्याशी मैदान में हैं जिन्होंने चुनाव प्रचार में 37.82 लाख फूंके हैं। सोमेश्वर सीट में छह प्रत्याशियों ने 28.45 लाख खर्च किए हैं। रानीखेत सीट में पांच प्रत्याशियों ने प्रचार में 29.24 लाख खर्च किए हैं और सल्ट विधानसभा सीट में दस प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अब तक 21.85 लाख खर्च किए हैं। सहायक कोषाधिकारी जगत जोशी ने बताया कि इनमें तीन प्रत्याशियों ने पूरा हिसाब नहीं दिया है। एक प्रत्याशी को चुनावी खर्च
विज्ञापन
का हिसाब कम दिखाने पर नोटिस भी दिया गया है।