फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   folk artists perform in marchula festival

घास काटुलो इजू ऊंचा डानो मां----

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
folk artists perform in marchula festival
मर्चूला महोत्सव में गीत प्रस्तुत करते गजेंद्र राणा। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कार्बेट नेशनल पार्क से सटे मरचूला में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव में पहले दिन देर रात तक कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। पहाड़ी गायक मीना राणा, गजेंद्र राणा, खुशी जोशी और गोविंद दिगारी ने मरचूला में अपने गीतों का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। गायकों ने घास काटुलो इजू ऊंचा डानो मा सासू मेरी झूली रली मना मा... सहित कई गीत प्रस्तुत किए। लोग उन्हें सुनने देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन विहान समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा कुमाऊंनी छपेली और बग्वाल की प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। तीन दिवसीय मरचूला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। जिनमें मैराथन, मरचूला फॉरेस्ट रेस, योगा, साहसिक गतिविधियों में रॉक क्लाइंबिंग, वाटर रोलर, कयाकिंग मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता आदि गतिविधियां भी हुईं।
विज्ञापन

माउंटेन बाइकिंग का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा मरचूला फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया जा रहा है। मरचूला फिल्म फेस्टिवल में कई लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं जिसमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सल्ट राहुल साह, उपजिलाधिकारी भिकियासैंण अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार सतीश बर्थवाल, बीडीओ रवि सैनी, उप शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई, विनोद तिवारी, अनिल गौड़, अजीत नेगी और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मर्चूला महोत्सव में गीत प्रस्तुत करती खुशी जोशी।

मर्चूला महोत्सव में गीत प्रस्तुत करती खुशी जोशी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed