फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Focus On Rain Water Harvesting

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान दें: वंदना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Focus On Rain Water Harvesting
अल्मोड़ा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं डीएम वंदना। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नवीन कलक्ट्रेट में सोेमवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए कार्यों, 2022-23 में संबंधित विभागों की ओर से प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डीएम वंदना ने वर्षा जल संग्रहण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी योजना को बनाने से पहले यह आकलन कर लें कि उक्त योजना से कितने गांव और कितना रकबा कवर होता है। साथ ही उससे लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या कितनी है। सही और सटीक आकलन, तकनीकी सर्वे करने के उपरांत ही योजना के तहत कार्य किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई से संबंधित कार्यों को क्लस्टर के तहत करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की मांग के अनुरूप ही योजना में कार्य करने को कहा। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed