फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five people trapped in the car for an hour in the river

भकूना में बिनसर नदी के तेज बहाव में एक घंटे तक कार में फंसे रहे पांच लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Five people trapped in the car for an hour in the river
अल्मोड़ा। बसौली-नाइढौल सड़क पर भकूना के पास बिनसर नदी में एक दशक बाद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण वाहन के जरिए और पैदल नदी आर-पार करते हैं। बारिश में नदी उफान पर रहती है। शनिवार को भकूना से झिझाड़ गांव की ओर नदी के रास्ते कार से चालक समेत पांच लोग जा रहे थे, लेकिन एकाएक पानी का बहाव काफी तेज हो गया। नदी के बीचों बीच कार के भीतर पांच लोग फंस गए। संयोग से कार नदी में नहीं बही। बाद में नदी का बहाव कम होने पर कार गंतव्य को निकली।
विज्ञापन

करीब एक दशक पूर्व अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग के भकूना से नाईढौल तक 14 किमी लंबा मार्ग बना है। भकूना, गंगोलाकोटुली, झिझाड़, किरड़ा, नाईढौल, पोखरी, सुजाली गांव को यातायात से जोड़ने के लिए यह मार्ग बना है। इतना लंबा समय होने के बाद भी सरकार, शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मार्ग पर भकूना में बिनसर नदी पर मोटर पुल का निर्माण नहीं कर सके। आम दिनों में नदी में पानी का बहाव कम रहता है तो ग्रामीण यहीं से नदी पार कर पैदल निकलते हैं। दोपहिया और चौपहिया वाहन भी आर-पार आते-जाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी बारिश हो रही थी। प्रात: आठ बजे भकूना से चालक कार में झिझाड़ गांव तक चार लोगों को बैठाकर उन्हें गांव तक छोड़ने के लिए रवाना हुआ। जैसी ही कार नदी के बीच पहुंची। एकाएक नदी में पानी काफी अधिक बढ़ गया। कार को नदी में फंसा देख आसपास के भी काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। संयोग से कार नदी में नहीं बही नदी का बहाव कम होने पर चालक कार गंतव्य को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed