{"_id":"5fce116a8ebc3ecf5f1ce736","slug":"five-patients-corona-infected-almora-news-hld406466290","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए जिला अस्पताल आए पांच मरीज संक्रमित मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए जिला अस्पताल आए पांच मरीज संक्रमित मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में इलाज के लिए आए पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से वहां हड़कंप मच गया। इनमें एक रोगी अस्पताल में भर्ती था जबकि चार ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे। कोरोना संक्रमितों को बेस अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर लगातार रैपिड टेस्ट के माध्यम से उनकी कोरोना जांच की जा रही है। सोमवार को भी अस्पताल में भर्ती समेत ओपीडी के लिए आए कुल 13 मरीजो की कोरोना जांच की गई। कोरोना टेस्ट में एक भर्ती मरीज और ओपीडी में उपचार के लिए आए चार अन्य मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि पांचों मरीजों को कोविड सेंटर में आइसोलेट करने के लिए भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही इन मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।