फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five hundred pits dug up the plantation in the forest of Durgadia

पौधारोपण को दुर्गड़िया के जंगल में ग्रामीणों ने खोदे पांच सौ गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Five hundred pits dug up the plantation in the forest of Durgadia
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पिछले चार साल से ग्राम पंचायत अर्जुनराठ और भानाराठ के युवा मेरा गांव-मेरा जंगल अभियान चला रहे हैं। गांव के स्वयं सेवक दुर्गड़िया के जंगल में साढ़े तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण कर चुके हैं। दस जुलाई को पौधरोपण के लिए स्वयं सेवकों ने दुर्गड़िया के जंगल में पांच सौ गड्ढे तैयार कर लिए हैं। जिनमें चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

अर्जुनराठ और भानाराठ के युवा जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए आगे आए हैं। युवाओं ने मेरा गांव-मेरा जंगल अभियान 2017 में शुरू किया था। स्वयं के प्रयासों से यह युवा दुर्गड़िया के जंगल में अब तक साढ़े तीन हजार पौधे लगा चुके हैं। 10 जलाई को पौधारोपण के लिए युवा इन दिनों दुर्गड़िया के जंगल में गड्ढे खोदने के अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन

पौधे लगाने के लिए अब तक 500 गड्ढे खोद चुके हैं। युवाओं का कहना है कि वह जंगल में पौधे लगा रहे हैं, लेकिन पौधों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और प्रशासन से दीवार बंदी अथवा तारबाड़ करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर युवाओं ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed