फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five groups were awarded for their outstanding performance

Almora News: उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच समूहों को दिया पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Five groups were awarded for their outstanding performance
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना में मंगलवार को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की ओर से अंगीकृत जय भारत स्वायत्त सहकारिता समूह की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान रीप परियोजना के माध्यम से लाभार्थियों को तीन लाख 63 हजार के चेक प्रदान किए गए। विधायक तिवारी ने ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और एकल उद्यमियों को दिए जा रही आर्थिक मदद की सराहना की। समूह की अध्यक्ष प्रेमा बिष्ट ने बताया कि सहकारिता ने एक साल में सात लाख रुपये का व्यवसाय कर 72 हजार रुपये का लाभ अर्जित किया है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच समूहों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान प्रेमा बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, सहायक प्रबंधक रीप परियोजना संदीप सिंह, आजीविका समन्वयक मनोज बोरा, सहायक खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार, आनंद आर्य, मीना बिष्ट, राजेंद्र सिंह, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो विवरण -10एएलएम 17पी- धौलछीना में सहकारिता समूह की वार्षिक बैठक लाभार्थियों को चेक बांटते कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी। स्रोत: जाागरूक पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed